Uncategorized

नशे के विरुद्ध एक और कार्यवाही,अटल आवास कुरूद में नशीली टैबलेट बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

नशीली टैबलेट,जुपिटर वाहन व मोबाइल सहित 31,612 रू की संपत्ति जब्त,धारा 21(ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अटल आवास, कुरूद के पास दो युवक टीवीएस जुपिटर में नशीली टैबलेट रखकर अवैध बिक्री कर रहे हैं।सूचना पर थाना प्रभारी कुरूद पुलिस टीम एवं औषधि निरीक्षक मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर संदेही व्यक्तियों को रोककर नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम इस प्रकार बताया हिमांशु गौतम पिता नीरज गौतम, 19 वर्ष, निवासी जे.डी. कॉलोनी, कुरूद,हसीमुद्दीन पिता स्व. नसरूद्दीन, 24 वर्ष, निवासी कारगिल चौक, कुरूद दोनों आरोपियों की गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उनके पास से 40 नग नशीली टैबलेट, बिक्री की रकम, नगद राशि एवं मोबाइल फोन सहित एक टीवीएस जुपिटर वाहन बरामद किया गया।
आरोपी से कुल 31,612 रूपये की सम्पप्ति जप्त किया गया.औषधि निरीक्षक द्वारा मौके पर जब्त दवाइयों का भौतिक सत्यापन कराया गया। यह दवाई बिना डॉक्टर की पर्ची पर किसी भी व्यक्ति को बेचना पूर्णतः प्रतिबंधित है। आरोपियों के पास नशीली औषधि रखने और बेचने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 21(ए) नारकोटिक एक्ट का अपराध पाए जाने पर थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!