Uncategorized

खरीदी केन्द्रो में धान का बहुत ज्यादा लिमिट बन रहा समस्या का कार- लेखराम साहू

कांग्रेस ओ बी सी विभाग क़े राष्ट्रीय समन्वयक ने कहा भाजपा सरकार में किसान हताश परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने मजबूर हो रहे हैं

कुरूद के पूर्व विधायक व कांग्रेस क़े ओ बी सी विभाग क़े राष्ट्रीय समन्वयक लेखराम साहू ने कहा कि जिले के धान खरीदी केन्द्रो में पहली बार 25 दिन बाद खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन नहीं किया जा रहा है । 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई लेकिन धान का उठाव नहीं हो पा रहा है जिससे धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को धान बेचने में असुविधा हो रही है। आने वाले दिनों में यहां खरीदी बंद होने की संभावना बनी रहेगी । सहकारी समितियों में धान खरीदी में व्याप्त समस्यायें एवं लेट लतीफी को लेकर लेखराम साहू ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की है। किसानों को समिति में धान बेचने ऑनलाईन टोकन के माध्यम से अपना पंजीयन कराना होता है तत्पश्चात जिस तारीख में टोकन स्वीकृति होता है उस दिन किसानों को अपना धान बेचना होता है। सरकार ने टोकन के लिये मोबाईल एप खरीदी केन्द्र के माध्यम से किसानों को सुविधा उपलब्ध कराई है किन्तु बहुत से किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन नहीं होने के कारण टोकन नहीं कट पा रहा है। राईस मिलरों द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव नहीं करने के कारण केन्दों में जगह की समस्या के चलते टोकन की लिमिट बढ़ रहा है जिसके चलते किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। लेखराम साहू ने कहा कि इस भाजपा सरकार में किसान को हताश परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने मजबूर हो रहे हैं । उन्होने आगे कहा सरकार पहले किसानों को खाद बीज के लिये चक्कर लगवाये अब जैसे तैसे मौसम की मार तथा कीटों की प्रकोप से फसल को बचाकर धान बेचने की बारी आई तो खरीदी में टोकन न कटना खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाने जैसे समस्याओं से किसान जुझ रहे है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!