Uncategorized

धमतरी का विकास केवल सड़क, बिजली और इमारतों से नहीं होगा यह तभी संभव है जब शहर स्वच्छ सुन्दर और प्लास्टिक मुक्त हो- राजा रोहरा

धमतरी -छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा ने कहा कि धमतरी का विकास केवल सड़क, बिजली और इमारतों से नहीं होगा। यह तभी संभव है जब हमारा शहर स्वच्छ सुन्दर और प्लास्टिक मुक्त हो। आज शहर के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधा बन चुकी है प्लास्टिक डिस्पोजल की समस्या। कचरे में फैली प्लास्टिक न केवल शहर की सुंदरता को नष्ट कर रही है, बल्कि यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी खतरा बन चुकी है। निगम को यह सुझाव देता है कि जैसे गरीब और जरूरतमंद लोग कागज और गत्ता संग्रह कर बेचते हैं, उसी तरह निगम प्लास्टिक एकत्र करने का केंद्रित स्थान निर्धारित कर, वहां से प्लास्टिक सस्ती दरों पर खरीदे। इस एकत्रित प्लास्टिक को गलाकर नए उत्पादों में बदला जा सकता है या उसका पाउडर बनाकर सीमेंट फैक्ट्रियों को बेचा जा सकता है। इस योजना के बहुस्तरीय लाभ होंगे। शहर में प्लास्टिक कचरे की सफाई, गरीबों के लिए रोज़गार के नए अवसर, नगर निगम के लिए एक नया राजस्व स्रोत, शहर को प्लास्टिक से होने वाली जलभराव, सीवर जाम और स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति, स्वच्छ भारत मिशन को नई गति मिलेगी। सभी की अहम भूमिका ज़रूरी इस बदलाव के लिए ज़रूरी है कि हम सब मिलकर कार्य करें। आम नागरिक, फुटकर व्यापारी, डिस्पोजल विक्रेता, जनप्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी, समाज प्रमुख, डॉक्टर्स, अन्य व्यापारिक संगठन और विशेषतः हम धमतरी चैंबर ऑफ कॉमर्स सभी को मिलकर एक जागरूकता अभियान शुरू करना होगा। यह केवल स्वच्छता नहीं, यह विकास की बुनियाद है। हम सभी मिलकर धमतरी को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ और विकसित शहर बनाने की दिशा में पहला ठोस कदम उठाएं.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!