Uncategorized

महालक्ष्मी ग्रीन सोसाइटी में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी पं. राजेश शर्मा


धमतरी। गत दिवस महालक्ष्मी ग्रीन सोसाइटी द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी पं. राजेश शर्मा विशेष रुप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी। और कहा कि दीपावली पर्व सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। यह असत्य पर सत्य की, अंधेरा पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म की, जीत का प्रतीक का पर्व है। इस अवसर पर पी.बी. पराडकर, डी.पी. भार्गव, नरेंद्र गोलछा एवं श्रीमती सारिका नाहटा, श्रीमती हेमल दोशी, श्रीमती प्राप्ति वाशानी सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!