छग कीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत नगर निगम धमतरी को मिली खेल सामग्रिया,खेल संघ एवं क्लबों को किया जाएगा प्रदान
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, निगम कमिश्नर प्रिया गोयल व प्रभारी खेल अधिकारी एसडीएम पीयूष तिवारी का का रंग लाया प्रयास

खिलाड़ियों क़े बेहतर अभ्यास व प्रदर्शन मे मिलेगी मदद
छग कीड़ा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत खेल सामग्री नगर निगम धमतरी को मिला है जिसे खेल संघ एवं क्लबों को प्रदान किया जाएगा.ज्ञात हो कि कलेक्टर अबिनाश मिश्रा क़े मार्गदर्शन व निर्देश पर नगर निगम आयुक्त द्वारा जिले क़े खेल प्रशिक्षकों की बैठक आहूत कर खेल प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने आवश्यक खेल सामग्रियो की जानकारी मांगी गई थी ताकि खेल विभाग से खेल सामग्री खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया जा सके. उक्त बैठक सितम्बर 2025 मे लेकर मांग क़े अनुरूप सामग्री की मांग खेल विभाग से की गई थी. जिसके तहत अब खेल सामग्री खेल विभाग से मिल चुका है. उल्लेखनीय है कि उक्त खेल सामग्रियों की स्वीकृति मे एसडीएम व प्रभारी खेल अधिकारी पीयूष तिवारी की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही. खेल प्रशिक्षकों की बैठक क़े बाद मांगी गई खेल सामग्रियों को विभाग से दिलाने मे उनकी सक्रिय भागीदारी रही है.
बता दे कि खेल विभाग से
डंबल 1 किग्रा 2 नग,केटलवेल डंबल 5 कि.ग्रा 2 नग,फोम गद्दा 3×6 4 नग,कुश्ती मेट 6 नग,वेटलिफ्टिंग प्लेट 10 किग्रा. 2 नग,वेटलिफ्टिंग प्लेट 5 किग्रा. 2 नग,रिस्ट बैड 11 नग,कुश्ती मेट 20 नग,कुश्ती कास्ट्यूम रेड 4 नग,कुश्ती कास्ट्यूम ब्लू 4 नग,कुश्ती जूता 12 नग,वेट मशीन 1 नग,कराते ग्लब्स 8 नग,कराते शीनगार्ड रेड 6 नग,कराते शीनगार्ड ब्लू 6 नग,कराते हेडगार्ड रेड 3 नग,कराते हेडगार्ड ब्लू 3 नग,कराते चेस्टगार्ड रेड 3 नग,कराते चेस्टगार्ड ब्लू 3 नग,कराते टारगेड पैड 4 नग,कराते बेल्ट रेड 2 नग,कराते बेल्ट ब्लू 2 नग,कबड्डी मेट 20 नग,बाक्सिंग हेडगार्ड रेड 2 नग,बाक्सिंग हेडगार्ड ब्लू 2 नग,किक बाक्सिंग पेडिंग पंच 4 नग,हर्डल 12 नग,पुशअप बार 4 नग,कुश्ती मेट 4 नग,वेटलिफ्टिंग राड 25 किग्रा. 1 नग,वेटलिफ्टिंग प्लेट 10 किग्रा. 2 नग,वेटलिफ्टिंग प्लेट 05 किग्रा. 2 नग,कुश्ती मेट 20 नग,वेट मशीन 1 नग,कुश्ती मेट 20 नग शामिल है.
*खेल प्रतिभाओ को भी आगे लाने कलेक्टर अभिनाश मिश्रा कर रहे हर संभव प्रयास*
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जिले के विकास क़े साथ खेल प्रतिभाओ को भी आगे लाने हर संभव प्रयास कर रहे है ताकि युवा खेल क़े क्षेत्र मे आगे बढ़ सके और अन्य गलत गतिविधियों से दूर रहे. कलेक्टर श्री मिश्रा क़े इसी सोच व प्रयास क़े परिणाम स्वरुप खेल विभाग से उक्त खेल सामग्रीयां नगर निगम को उपलब्ध हो पाया है जिसके लिए खिलाड़ियों व युवा खेल प्रतिभा वर्ग कलेक्टर का आभार व्यक्त कर रहे हैँ.
*खेल विभाग से सामग्री दिलाने प्रयासरत रही निगम कमिश्नर प्रिया गोयल, मिली सफलता*

बता दे कि निगम कमिश्नर प्रिया गोयल ज़ब से निगम मे पदस्थ हुई है तब से शहरवासियो को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने क़े साथ शहर विकास को भी गति दे रही है. इसके अतिरिक्त आज क़े बदलते परिवेश व माहौल मे युवा वर्ग को सही दिशा मे आगे बढ़ाने और खेल क़े प्रति उनकी रूचि व प्रतिभा को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. इसी का परिणाम है कि कलेक्टर क़े मार्गदर्शन मे खेल प्रशिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक सामग्री की जरूरतों से अवगत हुए थे साथ ही खेल विभाग से सामग्री दिलाने प्रयासरत रहे जिसमे उन्हें सफलता मिली. उक्त खेल सामग्रियो क़े मिलने से युवा वर्ग को खेल अभ्यास मे काफ़ी मदद मिलेगी जिससे वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. उक्त सामग्रियो की प्राप्ति पर खेल संघ प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों द्वारा निगम कमिश्नर का आभार जताया जा रहा है.

