Uncategorized

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण हेतु जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी से दिल्ली रवाना हुए कार्यकर्ता

धमतरी-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण समारोह एवं दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित ‘संकल्प सभा’ में सम्मिलित होने के लिए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी जिले के कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना हुआ।जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने रवानगी के पूर्व कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई छात्र अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है। 28 फरवरी को सुबह 10 बजे, 5 रायसीना रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित इस ‘संकल्प सभा’ के माध्यम से देशभर के युवा एकजुटता का संदेश देंगे.धमतरी जिले से इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए राजा देवांगन के साथ सुदीप सिन्हा, तेजप्रकाश साहू, तेजप्रताप साहू, नोमेश सिन्हा, उदय साहू, तामेश्वर भोयर, लक्की निर्मलकर, राहुल यादव, चंकेश्वर रजक, सौरभ पाल, यश चंद्राकर, नवीन साहू, होमेन्द्र साहू, सुनील सिन्हा, पारस मणि साहू, आदित्य बघेल, वासु, वसीम खान, विश्वनाथ साहू, धर्मवीर ध्रुव, अरविंद यादव, वेंकट देवांगन, चंद्रकांत बनर्जी, विवेक बनर्जी, तेजवान मरकाम, दुर्गेश कुमार, अर्जुन नेताम, प्रियेश निर्मलकर ,वरुण केवलतानी ,परभराज सिंह ,कुणाल चंद्राकर ,आयुष शर्मा ,उस्मान रज़ा सहित अनेक साथी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!