Uncategorized

ग्राम पंचायतों के कंधो पर गांव के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी- जिपं अध्यक्ष सार्वा

नवनिर्वाचित सरपंचों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम अरोरा शिक्षण केन्द्र कुरुद में हुआ संपन्न


धमतरी. जनपद पंचायत कुरुद द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित सरपंचों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम अरोरा शिक्षण केन्द्र कुरुद में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण कुमार सार्वा, उपाध्यक्ष गौकरण साहू, सभापति अजय ध्रुव, कुरूद जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव उपस्थित थे। अरूण सार्वा ने कहा कि-आज ग्राम पंचायतों के कंधो पर गांव के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी है। आप सभी सरपंच गांव के प्रतिनिधि हैं। आपकी नीतियां, कार्य शैली और दृष्टिकोण ही गांव के भविष्य को निर्धारित करेगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू ने कहा कि-ग्राम सभा को सशक्त बनाना ही पंचायत की आत्मा को जीवंत करना है। प्रशिक्षण से न केवल प्रशासनिक समझ बढ़ती है बल्कि नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। यह प्रशिक्षण आपके कामकाज को सरल और पारदर्शी बनायेगा। सरपंच प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंदन टंडन जिला लेखा अधिकारी, नकुल प्रसाद वर्मा, धरम सिंह सहायक परियोजना अधिकारी, मोनेश साहू , रविन्द्र वर्मा, अनुराग मिश्रा, रतन लंझियाना, विनोद देवान ने योजनांतर्गत विस्तृत जानकारी से प्रशिक्षण दिया। अंत में अमित सेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरूद ने आभार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!