Uncategorized

नशीली दवाई बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को कुरुद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2930 नग टेबलेट जप्त

थाना कुरूद को मोबाईल के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिला की खेल मैदान कुरूद में एक ईक्को कार में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाई रखकर बिकी कर रहे है की सूचना पर पंचनामा तैयार कर स्टाफ गवाहान को तलब कर उनके साथ खेल मैदान कुरूद मंच के पास घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश चंद्राकर, अमित कुमार यादव, राकेश मारकंडे, भुनेश्वर प्रसाद साहू को पकडकर चारों की एवं ईक्को कार की तलाशी लेने पर कुल 293 पत्ता टेबलेट प्रत्येक पत्ता में 10-10 नग टेबलेट भरा हुआ कुल 2930 नग टेबलेट (कुल वजन 1.465 ग्राम) कीमती 7087.67 रूपये एवं बिक्री रकम 14170 रूपये एवं ईक्को कार कीमती 2,50,000 रूपये जुमला 2,71,257 रूपये मिलने पर गवाहों के समक्ष मौके पर जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर टेबलेट को सीलबंद किया गया है। आरोपी दुर्गेश चंद्राकर पिता भागवत चंद्राकर 24 वर्ष बजरंग चौक कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी,अमित कुमार यादव पिता स्व० द्वारिका यादव 28 वर्ष, राकेश मारकंडे पिता विरेन्द्र मारकंडे 23 वर्ष, भुनेश्वर प्रसाद साहू पिता संतोष साहू 25 वर्ष गोड़पेण्ड्री थाना उतई जिला दुर्ग का कृत्य धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने स अपराध पंजीबद्ध कर,चारो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जा रही है.कृत्य धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब जुआ सट्टा,नशीली दवाई एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही मे थाना कुरूद से सउनि.कमिलचंद सोरी, प्रआर जयप्रकाश कन्नौजे, महेश साहू हेमंत सिन्हा, त्रिवेंद्र सिरमौर सहित थाना कुरूद का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!