Uncategorized

सनातन धर्म में भगवान शिव की महिमा अनंत है-पं. राजेश शर्मा

90वीं महा कल्याणकारी महाशिवरात्रि में सहस्त्र ज्योर्तिलिंगम एवं 12 ज्योर्तिलिंगम की मनोरम झांकी समारोह का हुआ समापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्यधाम सिविल लाइंस धमतरी में शिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में सर्वात्मा जिले के जिला वासियों के लिए मनोहारी, भव्य ,दिव्य और मनोरम सहस्त्र ज्योतिर्लिंग एवं 12 ज्योतिर्लिंग की दर्शनीय झांकी दर्शनार्थ रखी गई थी। झांकी का दर्शन लाभ जिले के हजारों लोगों ने लिया 22 फरवरी को धर्म प्रेमी एवं समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा,राजेंद्र शर्मा पार्षद महात्मा गांधी वार्ड एवं भाजपा युवा नेता प्रीतेश गांधी के विशिष्ट आतिथ्य में समापन गरिमा मय समारोह के साथ संपन्न हुआ। अतिथि जनों ने दीप जलाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर पंडित राजेश शर्मा ने कहा की भगवान शिव के दर्शन से ही मानव जीवन के समस्त कलकंटक दूर होकर सुख समृद्धि सुख शांति समृद्धि आ सकती है सनातन धर्म में भगवान शिव की महिमा अनंत पर है भोलेनाथ की जिस पर मेहरबानी होती है वह जीवनमें संपन्न और संपूर्ण बन जाता है। राजेंद्र शर्मा ने भगवान शिव के भारतवर्ष में विभिन्न द्वादश ज्योर्तिलिंगम की महत्ता को विस्तार से बतलाते हुए भोलेनाथ शिव बाबा के भक्तों पर बरसाए अनेक प्रसंगों को वक्तव्य के माध्यम से बताया , ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने परमपिता परमात्मा शिव को कल्याणकारी निरूपित करते हुए महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को विस्तार से समझाया कि भगवान शिव सर्वात्माओं के परमपिता है और सृष्टि में अपने सर्व आत्माओं का कल्याण करना उनका महान कर्तव्य है । इस अवसर पर संस्था के भाई बहन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!