Uncategorized

तिलक सोनकर को कांग्रेस ने नहीं दिया बी फार्म, निर्दलीय को समर्थन पर निर्णय हाई कमान पर

धमतरी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद अब तक नहीं हो पाई स्थिति स्पष्ट


धमतरी। धमतरी नगरीय निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस असमंजस्य की स्थिति में है। महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के फैसले से कांग्रेस उबर नहीं पाई है। उसके बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाम पर नामांकन भरने वाले दूसरे कांग्रेस नेता तिलक सोनकर को भी बी फार्म नहीं दिया गया। इस प्रकार महापौर प्रत्याशी के रुप में कांग्रेस पहले ही चुनाव से बाहर हो चुकी है। इसके बाद किसी निर्दलीय को समर्थन देने का फैसला भी फिलहाल अटका हुआ है।
ज्ञात हो कि इस नगरीय निकाय चुनाव में धमतरी नगर निगम में महापौर पद हेतु कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ही आउट हो चुका है। अब महापौर पद हेतु कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं रह गया है। ऐसे में अब कांग्रेस के बाद एक ही विकल्प शेष रह गया है कि किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हालांकि इस पर भी समाचार लिखे जाने तक निर्णय नहीं हो पाया है। इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद ही दिया जाएगा। एक दो दिनो में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बता दे कि नगरीय नगर निगम चुनाव में अब महापौर पद हेतु 8 प्रत्याशी मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा छोड़कर अन्य 7 प्रत्याशियों के विकल्प कांग्रेस के पास मौजूद है। लेकिन समर्थन देने की बात आई तो निर्दलीय अवैश हाशमी को समर्थन देने की चर्चा शहर में हो रही है। इसके अतिरिक्त बसपा प्रत्याशी आशीष रात्रे, हमर राज पार्टी प्रत्याशी महेश रावटे, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रत्याशी महेश साहू, तिलक सोनकर, फिरोज खान, गगन कुंभकार चुनाव मैदान में डटे हुए है। इनमें तिलक सोनकर ने नामांकन फार्म में इंडियन नेशनल कांग्रेस लिखा था लेकिन उनके नाम पर कांग्रेस के द्वारा बी-फार्म जारी नहीं किये जाने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी मानकर चुनाव चिन्ह का आबंटन किया है। फिरोज खान ने फार्म में समाजवादी पार्टी का उल्लेख किया था लेकिन उनके नाम पर भी सपा का बी फार्म नहीं आने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया गया है।
————————–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!