Uncategorized

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल रोटरी इंटरनेशनल असेंबली युएसए में लेंगे भाग


धमतरी । रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2025-26) रोटेरियन अमित जायसवाल अपनी धर्मपत्नी पल्लवी जायसवाल के साथ रोटरी इंटरनेशनल असेंबली में भाग लेने के लिए ऑरलैंडो, यूएसए के लिए आज 1 फऱवरी को रवाना हुए। यह असेंबली रोटरी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक वैश्विक प्रशिक्षण संगोष्ठी है, जिसमें 220 से अधिक देशों से 500 से अधिक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य रोटरी के भावी नेतृत्व को प्रशिक्षित करना और वैश्विक स्तर पर सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाना है। रोटरी इंटरनेशनल असेंबली रोटरी के सर्वोच्च आयोजनों में से एक है, जहां आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों को उनकी नई भूमिका के लिए तैयार किया जाता है। इस कार्यक्रम में उन्हें रोटरी के वैश्विक दृष्टिकोण, सेवा परियोजनाओं, संगठनात्मक विकास, नेतृत्व कौशल और सामुदायिक सेवा के उद्देश्यों पर व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट 3261 के सभी क्लबों और सदस्यों ने अमित जायसवाल के इस महत्वपूर्ण यात्रा पर जाने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। यह न केवल डिस्ट्रिक्ट 3261 के लिए गर्व की बात है, बल्कि इससे इस क्षेत्र में रोटरी की सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। डिस्ट्रिक्ट 3261 के समस्त रोटेरियन सदस्यों ने अमित जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी पल्लवी जायसवाल को इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए हार्दिक बधाइयाँ प्रेषित की हैं। रोटरी क्लब के सदस्यों का मानना है कि यह यात्रा डिस्ट्रिक्ट के लिए नए अवसर लेकर आएगी और सेवा के कार्यों को और सशक्त बनाएगी।डिस्ट्रिक्ट 3261 की ओर से उन्हें अनेकानेक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!