Uncategorized

प्लाटून कमांडर वेदप्रकाश मिश्रा को व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना, रायपुर में दी गई सम्मान विदाई

सम्मान, विदाई समारोह में मुख्य अतिथि वीआईपी सुरक्षा वाहिनी के वरिष्ठ सेनानी राजेश अग्रवाल रहे


रायपुर। वीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर में पदस्थ प्लाटून कमांडर वेदप्रकाश मिश्रा का पुलिस विभाग में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्त के अवसर पर वीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना रायपुर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपरोक्त सम्मान विदाई समारोह में मुख्य अतिथि कीआईपी सुरक्षा वाहिनी के वरिष्ठ सेनानी राजेश अग्रवाल, भारतीय पुलिस सेवा एवं वाहिनी के सहायक सेनानी सहित समस्त कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। वरिष्ठ सेनानी राजेश अग्रवाल द्वारा वेदप्रकाश के अनुशासित तरीके से 40 वर्ष की सेवा पुलिस विभाग पूर्ण करने पर श्री मिश्रा को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही ग्रेज्वेटी एवं पेन्शन संबंधी दस्तावेजों के साथ सेवा प्रमाण पत्र एवं शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। वरिष्ठ सेनानी राजेश अग्रवाल, भा.पु.से. द्वारा कार्यालयीन स्टाफ को श्री मिश्रा के समस्त देयक त्वरित प्रदान करने हेतु निर्देशित भी किया गया। वेदप्रकाश मिश्रा 4 मई 1985 को 12वीं वाहिनी दर्री कोरबा में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे तथा वे अपने सेवा काल में बस्तर के नक्सली क्षेत्र सहित असम, दिल्ली, त्रिपुरा आदि में अपनी सेवाएं दे चुके है। वर्ष 2010 से श्री मिश्रा वीआईपी सुरक्षा कार्य में संलग्न होकर राज्य के विभिन्न प्रोटेक्टी के सुरक्षा अपनी सेवाएं दे चुके है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!