Uncategorized

धमतरी जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन में 325 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को मिले निर्वाचन चिन्ह

महापौर के 8 और नगरनिगम पार्षदों के 116 प्रत्याशी मैदान में

नगर पंचायत अध्यक्षों के 15 और पार्षदों के 186 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

धमतरी 31 जनवरी 2025/ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आज अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। जिले के एक नगर निगम और पांच नगर पंचायतों सहित छः नगरीय निकायों में 325 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, जिसके लिए आगामी 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए आज अभ्यर्थिता से नाम वापसी और उसके तत्काल बाद प्रतीक चिन्हां का आबंटन सामान्य प्रेक्षक श्रीमती प्रेमलता चंदेल की उपस्थिति में किया गया। अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद नगरपालिक निगम में महापौर पद के लिए 8 और नगरनिगम के 40 वार्डों में पार्षदों के 116 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 148 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 2 निरस्त और 30 लोगों ने नाम वापस लिया। इस तरह 116 प्रत्याशी पार्षद पर पर चुनाव लड़ेंगे।
.नगरपालिक निगम धमतरी में महापौर पद के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था, जिसमें से दो अमान्य और 4 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया। इस तरह अब महापौर पद पर चुनाव लड़ने के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए उम्मीदवारों में महापौर के प्रत्याशी श्री विजय गोलछा और श्री मितेश जैन हैं। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती चंदेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री विजय गोलछा, नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 धारा 17 (2) (पार्षद या महापौर होने के लिए व्यापक निर्हताएं) (छ) स्वयं या अपने साझेदार द्वारा निगम की आज्ञा से किए जा रहे किसी कार्य में या निगम के साथ या अधीन या द्वारा या उसकी ओर से किए गए किसी अनुबंध या सेवा नियुक्ति में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई अंश या हित रखता हो, के अंतर्गत महापौर होने के लिए निर्हरित है। इसी तरह महापौर प्रत्याशी श्री मितेश जैन द्वारा प्ररूप 3 ’क’ शपथ पत्र संलग्न नहीं होने के कारण निरस्त किया गया।
इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्षों के 15 और पार्षदों के 186 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नगर पंचायत कुरूद में 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था, जिसमें आज नाम वापसी के अंतिम दिन 3 अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिया है, अब यहां 4 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। कुरूद नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिए 42 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें से 5 ने अभ्यर्थिता से नाम वापस ले लिया है। इस तरह 37 अभ्यर्थी कुरूद नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिए पार्षद चुनाव लड़ेंगे। नगर पंचायत नगरी में अध्यक्ष पद के लिए 3 आवेदनों में से एक अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया, यहां दो अभ्यर्थी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। वहीं 15 वार्डों में पार्षद पद पर 44 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें से दो ने नाम वापस लिया और 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत मगरलोड में अध्यक्ष पद के लिए मिले चार में से एक ने नाम वापस लिया और 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे तथा 15 वार्डों में पार्षद के लिए मिले 47 में से एक अभ्यर्थी ने अभ्यर्थिता से नाम वापस लिया और 46 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह नगर पंचायत भखारा में अध्यक्ष पद के लिए 3 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमे ंसे एक अभ्यर्थी ने नाम वापस लिया। इस तरह भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं पार्षद पद के लिए 37 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें से 7 ने नाम वापस लिया, इस तरह इस नगर पंचायत में 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत आमदी में अध्यक्ष पद पर 4 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे और 31 प्रत्याशी वार्डों के पार्षद के लिए चुनाव मैदान में हैं। इस नगर पंचायत में 32 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था और एक ने अभ्यर्थिता से नाम वापस लिया। इस तरह 31 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!