Uncategorized

जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली गई भव्य बरघोड़ा शोभायात्रा

शोभायात्रा निकालकर दिया गया जियो और जीने दो का संदेश, भक्ति धुनो पर थिरकते रहे समाजजन

विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू व कांग्रेस नेता आनंद पवार सहित जनप्रतिनिधि व नेता भी हुए शोभायात्रा में शामिल, लिया गुरुजनों का आशीर्वाद

धमतरी। सकल जैन श्री संघ द्वारा भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार से भव्य बरघोड़ा शोभायात्रा निकाली गई जो कि आमापारा स्थित आदिश्वर जिनालय पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान समाज के युवाओं व महिलाओं ने आकर्षक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जो कि आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा के दौरान भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगते रहे व जियो एवं जीने दो का संदेश दिया गया। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पूर्व प्रात: 6 बजे प्रभात फेरी इतवारी बाजार पाश्र्वनाथ जिनालय से निकलकर श्री वर्धमान जैन नया स्थानक भवन पहुंची इसके पश्चात प्रात: 7 बजे श्री पाश्र्वनाथ जिनालय ईतवारी बाजार में गुरु भंगवतो द्वारा भगवान महावीर घट कल्याणक पूजा की गई। फिर श्री दिगम्बर जैन मंदिर से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार तक पालकी यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात भव्य बरघोड़ा शोभायात्रा श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से निकाली गई जो कि सदर बाजार, घड़ी चौक से होते हुए श्री आदिश्वर जिनालय तक पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के पश्चात धनकेशरी मंंगल भवन में स्वामी वात्सल्य, महावीर प्रसादी वितरण, पुराना स्थानक भवन में महावीर स्वामी के जीवन से संबंधित प्रश्नोत्तरी, सकल जैन श्री संघ द्वारा फल वितरण हुआ। इसके पश्चात शाम 7:30 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर में 108 दीपक महाआरती होगी। रात्रि 8 बजे से धनकेशरी मंगल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रभु भक्ति, इसके पश्चात सम्मान समारोह व अंत में पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।
बरघोड़ा यात्रा का हुआ स्वागत
भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर जैन समाज द्वारा निकाली गई बरघोड़ा यात्रा का जगह-जगह स्वागत जैन समाजजनों के साथ ही गणमान्य नागरिक व नेताओं द्वारा किया। इसके अतिरिक्त कई समाज के वरिष्ठ नागरिको द्वार गुरु भंगवतों से आशीर्वाद लिया गया। जिनमें विशेष रुप से विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू व कांग्रेस नेता आनंद पवार सहित जनप्रतिनिधि व नेता भी शोभायात्रा में शामिल होकर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!