Uncategorized

भू-पे एप में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों का काला चिठ्ठा, जिसे पहले ही दिन 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा- अभिषेक

धमतरी* भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया सह प्रभारी अभिषेक शर्मा ने छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुँचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को भाजपा द्वारा गुरुवार को लॉन्च किया गया ‘भू-पे एप’ देखने की सलाह दी है। अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस एप का लिंक भी प्रियंका वाड्रा को भेजकर उन्हें भू-पे एप ज़रूर देखने की बात कही है। कहा कि एप के लॉन्च होते ही केवल एक ही दिन में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ की पूरी जनता भी इसे देखेगी। यह ऐप सोशल मीडिया में वायरल है। श्री शर्मा ने कहा कि इस भू-पे एप में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिठ्ठा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कैसे-कैसे भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है, यह देखिए। इससे कांग्रेस नेतृत्व को भी फायदा होगा, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को भी हिसाब मिल जाएगा कि भ्रष्टाचार का पैसा ऊपर तक ठीक से पहुंचा है कि नहीं। अभिषेक शर्मा ने मुख्यमंत्री बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस की इस सरकार ने लगातार धोखा किया है, झूठ बोला है। भ्रष्टाचार तो कांग्रेस के रग-रग में समाया हुआ है। एप को स्कैन करने पर छत्तीसगढ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के 26 हजार करोड़ रुपए के घोटालों की सारी जानकारी मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!