Uncategorized

जनता की जनता ने मुझे महापौर चुना है इन 5 सालो में धमतरी के विकास में नहीं आएगी कमी-रामू रोहरा

महाकुम्भ के गंगाजल से किया गया सम्पूर्ण निगम भवन का शुद्धिकरण

रामू रोहरा ने किया महापौर का पदभार ग्रहण,सांसद रूपकुमारी चौधरी रही उपस्थित

महापौर रामू रोहरा ने इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण करने के बाद निगम कार्यालय पहुंचे जंहा उन्होने महापौर का पदभार ग्रहण किया.इस दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी की उपस्थिति में श्री रोहरा ने पत्रकारों से चर्चा की.श्री रोहरा ने कहा कि वे स्वयं महाकुम्भ प्रयागराज गए थे.जंहा से कुम्भ स्नान के बाद वे गंगा जल लाये है.जिससे निगम भवन में छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया.उन्होंने आगे कहा कि कर्म दो प्रकार हे होते हैं एक अच्छे एक बुरे.बुरे कर्म का परिणाम भी बुरा होता है जिसका स्पष्ट उदहारण पिछले कार्यकाल के बाद कांग्रेस को मिला है.माँ गंगा के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है.वर्तमान में विस का बजट सत्र चल रहा है जिसके बाद विकास कार्यो को गति मिलेगी.विकास के बड़े प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए प्रयासरत है.धमतरी में मेडिकल कालेज की स्थापना हेतु सांसद और उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है.एसटीपी प्लांट का काम पूरा होते ही तालाबों में जो गन्दा पानी जाता है उसे प्लांट में ट्रीटमेंट कर तालाबों में लाया जायेगा .जनता ने मुझे महापौर बना कर पांच साल दिए है भरोसा रखिये इन पांच सालो में विकास होगा.सबके सहयोग से होगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!