Uncategorized

प्रभु श्री राम की आराधना से मानव जीवन धन्य व सफल होता है – कविता योगेश बाबर

तुमराबहार में रामधुनीप्रतियोगिता के अवसर पर कविता योगेश बाबर शामिल हुई

धमतरी। ग्राम तुमराबहार में समस्त ग्राम वासीयो के तत्वाधान में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत वन समिति सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुई अतिथि स्वागत सत्कार उपरांत उद्बोधन में श्रीमती बाबर ने उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम चंद्र जी भगवान का जीवन अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है

उन्होंने अपने जीवन में सभी जीवों की के प्रति सेवा एवं दया का भाव प्रदर्शित किया एवं मर्यादा पूर्वक जीवन जीते हुए ही मानव समाज को शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया मनुष्य तन प्राप्त होने पर जीवन ऐसा जीना चाहिए की सदा परमार्थ एवं सेवा के रास्ते पर चलते हुए सभी जीवों के लिए कल्याण का कार्य करना चाहिए अच्छाई को हमेशा धारण करके बुराई को जड़ से नष्ट करना ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य होना चाहिए कार्यक्रम के इस अवसर पर सरपंच धन बाई कुर्रे उपसरपंच परमात्मा अरुण कुमार उईके भोज राम ध्रुव बीरबल राम संत राम नेताम दीपक ध्रुव आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!