Uncategorized

जिला जेल में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित कर दी गई ऋतुओं के संबंध में जानकारी


धमतरी । संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी धमतरी के मार्गदर्शन में डॉ. अवध पचौरी, (आयुर्वेद चिकित्सक), संजय कुमार पटेल (फार्मासिसस्ट) एवं गौरव सोनी (पंचकर्म सहायक) के द्वारा जिला जेल धमतरी में विगत एक वर्ष से माह में दो बार आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार से रोगों से ग्रस्त बंदियों का उपचार किया जा रहा है। डॉ. अवध पचौरी द्वारा ऋतुओं के अनुसार उनकी दिनचर्या, आहार विशेष के संबंध में समझाया जा रहा है। आज आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित कर ऋतु के संबंध में बताया गया की राते लम्बी होने से पाचन तंत्र अच्छा होता, अदानकाल के प्रथम ऋतु है जिसमें सूर्य की किरणे प्रखर होने से हिमालय की परत पिघलने से मैदानी क्षेत्र में विदुरन बढ़ती है जिसके कारण सामान्य बिमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ अन्य चर्म रोगों से संबंधित बिमारियां बढ़ती है। वर्तमान मौसम में रही सब्जियां प्रचुर मात्रा में पायी जा रही है इसलिए हरी सब्जी दोनों समय के भोजन हीतकर रहता है। योग प्रणायाम नियमित रूप से दिनचर्या में शामिल करने हेतु बंदियों को प्रेरित किया गया। एक दिवसीय आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जेल में परिरूद्ध 44 बंदियों का जांच कर औषधी वितरण किया गया। उक्त शिविर में एन. के. डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, लीलाराम साहू, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!