अम्बेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी ने 78.89 प्रतिशत मत पाकर शहर में रहे वोट प्रतिशत में सबसे आगे
कांग्रेस प्रत्याशी नहीं बचा पाए अपनी जमानत, 1028 मतदान में भाजपा को मिले एकतरफा 811 वोट

धमतरी । नगर निगम के संपन्न हुए चुनाव में वोट प्रतिशत के हिसाब से शहर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड में कुल 1637 मतदाताओं में से 1028 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से पड़े विधि मान्य मतों मे 811 मत पाकर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कुलेश सोनी ने सबसे आगे रहे जो नगरीय निकाय चुनाव में सर्वोच्च स्थान पर है, गौरतलब है कि यहां पर भाजपा एवं कांग्रेस के बीच में सीधी टक्कर थी जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी जितेंद्र साहू को मात्र 193 मत के साथ उनका वोट प्रतिशत 19 प्रतिशत लगभग रहा ,जिससे उनकी जमानत भी नहीं बच पाई इस सीट को शुरू से ही हाई प्रोफाइल बताया जा रहा था क्योंकि यहां पर नगर निगम के प्रथम सभापति राजेंद्र शर्मा द्वारा पार्षद के रूप में निवृत्त कार्यकाल में निर्वाचित होने के बाद कार्य किए थे।
पूर्व पार्षद व निगम सभापति के सक्रियता व वार्ड विकास के कार्यो, कुलश रणनीति ने दिलाई बड़ी जीत

उल्लेखनीय है कि वार्ड के पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने वार्ड में विकास के नये आयाम स्थापित किये वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से दिलाते रहे वार्ड में हमेशा सक्रिय रहे वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं मांगो का निराकरण करते रहे। वार्ड में उनकी सक्रिय व जुझारु जनप्रतिनिधि की छवि है। इसका लाभ चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुलेश सोनी को मिला। राजेन्द्र शर्मा ने इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीताने लगातार जुटे रहे। उनके कुशल मार्गदर्शन व रणनीति एवं बेहतर छवि का लाभ पार्टी को मिला। इसी का परिणाम है कि वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ने रिकार्ड मतो से जीत दर्ज कर कांग्रेस की जमानत जप्त कराई।

