नपं भखारा में स्वच्छता दीदीयों को रेनकोट, साड़ी,ड्रेस वितरित, स्वास्थ्य हेतु किये गए सहजन पौधे भेंट

भखारा। स्वच्छता दीदीयों को बारिश से बचाव के लिए बुधवार को नगर पंचायत द्वारा रेनकोट सहित अन्य सामग्री को वितरित किया गया। स्वच्छता दीदीयों को रेनकोट एवं ड्रेस वितरण करते हुए अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि रेनकोट से बारिश के वक्त भी सफाई व्यवस्था नहीं रुकेगी। हर सफाई दीदी समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंच अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकेगा।बारिश में सफाई कार्य में काफी दिक्कत होती है। बारिश में उनको भीगते हुए कचरा कलेक्शन काम करना पड़ता है। अब रेनकोट पहनकर सफाई दीदी अपना काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के लिए जो जरूरी सुविधाएं होगी उसे मुहैया कराया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की रेनकोट के अलावा साड़ी ड्रेसेस दी गई है। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि नगर को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए लोग परिषद का सहयोग करें। ताकि नगर को साफ और स्वच्छ बनाकर हम एक मिसाल खड़ी कर सकें। नगर नगर पंचायत द्वारा सफाई दीदीयों को रेनकोट, छाता, आदि किट जैसी आवश्यक सामग्री वितरित की गई है, ताकि बारिश में भी उनका काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे। नगर पालिका परिषद का यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि इससे न केवल सफाईकर्मियों को सुविधा होगी, बल्कि नगर को स्वच्छ रखने के उनके प्रयासों में भी मदद मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बरसात के मौसम में भी सफाई कर्मी बिना किसी परेशानी के अपना काम कर सकें। नगर पंचायत ने नगरवासियों से भी अपील की है कि वे नगर को स्वच्छ रखने में परिषद का सहयोग करें, ताकि एक स्वच्छ और सुंदर नगर भखारा भठेली का निर्माण किया जा सके। महिला स्वच्छता दीदीयों के स्वास्थ्य रक्षा हेतु घर पर ही पौष्टीक सब्जी पौधे मुनगा यानि सहजन भी भेंट किये गये. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण, पार्षद गण,नागरिक गण आदि उपस्थित थे।