Uncategorized

कालिका चौक, कालिका मंदिर के सामने स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण


धमतरी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालिका चौक कालिका मंदिर के सामने सिहावा रोड धमतरी में ध्वजारोहण किया गया.कालिका मंदिर के कोषाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि कई वर्षो से यहाँ पर कालिका चौक में कालिका मंदिर समिति व हमाल संघ कालिका चौक द्वारा ध्वजारोहण किया जा रहा है साथ ही बूंदी सेव प्रसादी वितरण भी किया जा रहा है. शहीदों ने अपने प्राणों कि आहुति दी है तब जाकर हमें आज़ादी मिली है उन शहीदो को सादर नमन है कालिका मंदिर के सचिव अधिवक्ता गजानंद मीनपाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस कि बधाई देते हुए कहा कि आज़ादी के दीवानो ने हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाई और आज हमारा देश विश्वगुरु बनने कि ओर अग्रसर है आज हमारे देश कि अर्थवयवस्था,सैन्य शक्ति, मजबूती की ओर है आने वाला समय हमारे भारत देश का होगा कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश सोनकर, राजीव चंद्राकर, राम सोनी, देवेंद्र ध्रुवंशी, राकेश यादव, विजय शर्मा, संतोष ढीमर, विकास नाग, राजेश यादव, अनिल यादव, अनिल पटेल, विपिन पटेल, वेदराम, गीताराम, बबलू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!