Uncategorized

समाधान योजना के तहत धमतरी संभाग के 32 हजार उपभोक्ताओं को मिल सकता है 67 लाख का लाभ

निष्क्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 75 प्रतिशत, घरेलु उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत, कृषि उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत, पेनल्टी में 100 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट

धमतरी संभाग में है कुल 1 लाख 36 हजार विद्युत उपभोक्ता, जिनमें घरेलु व बीपीएल, कमर्शियल उपभोक्ता है 1 लाख 8 हजार, कृषि कनेक्शन है 28 हजार

धमतरी । छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है। जिसका उद्देश्य लंबे समय से बकाया बिजली बिल का भुगतान न कर पाने वाले घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को राहत देना है। इस योजना में मूल बकाया पर 75 प्रतिशत तक की छूट और 100 प्रतिशत तक पेनल्टी (अधिभार) में राहत दी जा रही है। जिसमें मार्च 2023 तक बकाया बिल या निष्किय उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा। 30 जून 2026 तक चलने वाली इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
इस संबंध में विद्युत विभाग धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी संभाग में कुल 1 लाख 36 हजार विद्युत उपभोक्ता है। जिनमें घरेलु व बीपीएल, कमर्शियल उपभोक्ता लगभग 1 लाख 8 हजार है। लगभग 28 हजार कृषि कनेक्शन है। जिनमें लगभग 32 हजार ऐसे उपभोक्ता है जो उक्त समाधान योजना का लाभ ले सकते है। इनमें निष्क्रिय (जिनके कनेक्शन कट चुके है) व सक्रिय उपभोक्ता भी शामिल है। जिन्हें लगभग 67 लाख का लाभ मिल सकता है।
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना का लाभ राज्य के निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों, बीपीएल, और कृषि उपभोक्ताओं को मिलेगा। निष्क्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 75 प्रतिशत तक घरेलु उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत, कृषि उपभोक्ताओं को मूल बिल में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी तथा सभी पात्र उपभोक्ताओं के अधिभार (पेनल्टी) में 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। सरकार द्वारा लगभग 28.42 लाख उपभोक्ताओं के 757 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया पर राहत दी जा रही है। बकाया राशि का एकमुश्त (एक साथ) या आसान किश्तों में भुगतान किया जा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए मोर बिजली ऐप सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट, नजदीकी बिजली कार्यालय या विशेष शिविरों में पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के समय बकाया राशि का न्यूनतम 10 प्रतिशत भुगतान करना आवश्यक है।

”धमतरी संभाग के 32 हजार निष्क्रय व सक्रिय ऐसे विद्युत उपभोक्ता है जो समाधान योजना के लाभ ले सकते है जिनसे उन्हें लगभग 67 लाख का लाभ मिल सकता है। सरकार द्वारा योजना के माध्यम से बकाया बिल में 50 से 75 प्रतिशत व पेनाल्टी में 100 प्रतिशत की छूट जा रही है, योजना के दायरे में आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ता उक्त अवसर का अवश्य लाभ उठायें ÓÓ
अनिल कुमार सोनी
ईई विद्युत विभाग
धमतरी संभाग।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!