Uncategorized

फुटबॉल और वॉलीबॉल में विद्या कुंज स्कूल लोहरसी के विद्यार्थियों ने बाजी मारी

गत दिनों डी एफ सी क्लब धमतरी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज मैदान धमतरी में किया गया,जिसमें 10 वर्ष 12 वर्ष एवं 14 वर्ष के खिलाड़ियों ने भाग लिया l अंदर 10 वर्ष विद्या कुंज और मॉडल स्कूल धमतरी के बीच प्रतियोगिता में विद्या कुंज स्कूल ने मॉडल स्कूल धमतरी को 2-0 से हराकर विजेता बने l अंडर 12 वर्ष में विद्या कुंज स्कूल ने अजीज प्रेम जी स्कूल शंकर दाह को 3-0 से हराकर जीत हासिल किया और इसी क्रम में 14 वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्या कुंज स्कूल उप विजेता रहे l अंडर 12 वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कर्ष महावर को श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया l
खेल युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्या कुंज स्कूल की छात्राओं ने सेंट मैरी स्कूल धमतरी और अजीम प्रेमजी स्कूल शंकरदाह को सीधे दो सेटों में हराकर जीत अपना नाम किया l बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्या कुंज स्कूल लोहरसी की छात्रा द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे l फुटबॉल वॉलीबॉल बैडमिंटन में विजेता बनकर अपना परिवार, समाज, और विद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शाला प्रबंधन समिति, प्राचार्य महोदय एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!