गैस सिलेंडरों के दाम में वृद्धि के बाद अब सिलेण्डर की किल्लत से जनता से हो रही परेशान – आकाश गोलछा
राज्य व केन्द्र की भाजपा की डबल इंजन सरकार हो रही है हर मोर्चे पर असफल साबित

धमतरी। राज्य व केन्द्र की भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। इसका असर अब देश की आम जनता पर पडऩे लगा है। पहले गैस सिलेण्डर के दाम में मनमाने वृद्धि की गई अब आम जनता को समय पर सिलेण्डर नसीब नहीं हो पा रहा है। इससे सरकार की असफल नीतियां उजागर हो रही है। उक्त बाते पूर्व शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व निगम विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा ने कही।
श्री गोलछा ने आग कहा कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा घरेलु व व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के दाम में वृद्धि की गई है जिस पर कांग्रेस द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है। एक तरफ सरकार विकास और राहत के बड़े-बड़े दावे करती है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब पर लगातार बोझ डाला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में जनता को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है और अब जनता भी इसे समझ चुकी है। हाल ही में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और व्यावसायिक सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। रसोई से जुड़ी लगभग हर चीज महंगी हो चुकी है। अब गैस सिलेंडर की कीमत बढऩे से घर का बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा और रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा।
पूर्व शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व निगम विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा ने कहा कि आम जनता पहले से ही मंहगाई के बोझ तले दबी हुई उस पर हर घर के लिए आवश्यक गैस सिलेण्डर के दाम में बेहताशा वृद्धि गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए मंहगाई की दोहरी मार के सामान है। जनता राज्य की विष्णुदेव साय सरकार व केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। बढ़ोत्तरी के बाद अब गैस सिलेण्डर की किल्लत शुरु हो गई है। आम जनता सिलेण्डर की बुकिंग कराने के पश्चात इंतजार करने मजबूर है। ऐेसे में जनता केन्द्र सरकार की नाकाम नीतियों को कोस रही है।
