स्ट्रांग रुम से धमतरी नगर निगम सहित जिले के 5 नगर पंचायतों के लिए किया गया मतदान सामाग्री का वितरण
जिले के 40 वार्डो में बनाये गये है कुल 83 मतदान केन्द्र
तैनात मतदान कर्मचारियों की संख्या के 10 प्रतिशत कर्मचारी रखे गये है रिजर्व

धमतरी. नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नगरीय निकायों के स्ट्रांग रूम से किया गया। धमतरी के बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंगल भवन कुरूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड, बी एस गौर आत्मानंद स्कूल भखारा, संस्कृतिक भवन आमदी और डाईट कॉलेज नगरी में सुबह 7 बजे से सामग्री वितरित की गई।
ज्ञात हो कि आज सुबह से मतदान दल मतदान सामाग्री लेने स्ट्रांग रुम पहुंचे। जहां क्रम वार नियमानुसार दलों को सामाग्री वितरण शुरु किया गया। बता दे कि नगर निगम अन्तर्गत 40 वार्डो के लिए 83 मतदान केन्द्र बनाये गये है। इसके लिए 83 मतदान दल भी नियुक्त किये गये है। तैनात किये गये मतदान दलों की संख्या के 10 प्रतिशत रिजर्व कर्मचारी भी नियुक्त किये गये है ताकि किसी भी आपात स्थिति में रिजर्व दलों की सहायता ली जा सकें। मतदान दलों को ईवीएम मतदाता रजिस्टर, मतदाता चिन्हित प्रति, मतदान स्याही, मतदान सील, मतदान प्रकोष्ठ, मतदाता जागरुक पोस्टर, दवाईयां, आदि सामाग्री प्रदान की गई है। मतदान केन्द्रो में महिला कर्मियों की रुकने की व्यवस्था भी की गई है। मतदान दलों को रवाना करने के पूर्व राजनीति पार्टियों के प्रतिनिधियों को ईवीएम खोलकर दिखाया जाता है। स्ट्रांग रुम में मतदान सामाग्री वितरण के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। बता दे कि कल सुबह 8 बजे से धमतरी नगर निगम सहित जिले के सभी 5 नगर पंचायतों के सभी वार्डो में मतदान प्रारंभ होगा जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। मतदान पश्चात ईवीएम को दलों द्वारा पुन: स्ट्रांग रुम लाकर जमा कराया जायेगा।


