निरंतर 26 वर्षो से भव्य दशहरा महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यो को दिया जा रहा बढ़ावा- मूलचंद सिन्हा
महोत्सव द्वितीय दिवस कुरुद दशहरा महोत्सव, सांस्कृतिक आयोजन कविता वासनिक कृत अनुराग धारा की प्रस्तुति

कुरुद। प्रतिवर्ष परंपरानुसार लगातर 26 वर्षों से दशहरा उत्सव इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा कुरुद दशहरा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका द्वितीय दिवस का आयोजन अतिथियों द्वारा शुभारंभ हुआ। जिसके अंतर्गत 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नवरात्रि से लेकर दशहरा के दिन तक धार्मिक- सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रामलीला मंचन का आयोजन करने हेतु नगर सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं कलाप्रेमियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का दुसरे दिन 23 सितंबर को कुरूद प्रेस क्लब अध्यक्ष मुलचंद सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में, अध्यक्षता जमाल रिज़वी पूर्व अध्यक्ष कुरूद प्रेस क्लब, विशिष्ट अतिथिगण कुरूद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गणेश साहु, कृपाराम सिन्हा, सदस्यगण रवि शर्मा, श्रवण साहु, दीपक साहु, चंदन शर्मा, मुकेश कश्यप, घनश्याम साहु, प्रदीप गंजीर, दीलिप टंडन, तुलसी साहू, लोक गायिका कविता वासनिक, महोत्सव समिति के पदाधिकारीगण आयोजन समिति के महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा के आतिथ्य मे खेल मैदान कुरूद में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि मुलचंद सिन्हा ने कहा कुरूद दशहरा महोत्सव निरंतर 26 वर्षों से आयोजन के लिए महोत्सव समिति एवं श्रद्धालुओं को बधाई दिये, इसकी भव्यता और दिव्यता के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अभिनंदन किये। भव्य दशहरा महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यो को बढ़ावा दिया जा रहा है। पत्रकार श्रवण साहू ने कहा नगर दशहरा उत्सव समिति की निरंतरता यहां की पहचान बन गया है, महासचिव भानु चन्द्राकर ने समस्त अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुजनों का आभार व्यक्त किया और लगातार बारिश से होने वाले कार्यक्रमों में बाधा को दूर करने के लिए 24 और 25 सितम्बर का सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरानी मंडी परिसर में आयोजन समिति की ओर से घोषणा किये, आतिथ्य सम्मान पश्चात छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कार्यक्रम कविता वासनिक कृत अनुराग धारा की मनमोहक प्रस्तुति हुई, मंच संचालन प्रभात बैस ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों में पूर्व उपाध्यक्ष न.प. मोहन अग्रवाल, महोत्सव समिति के सदस्यों मे किशोर यादव, कमल शर्मा, रामेश्वर ध्रुव, राज देवांगन, भूषण देवांगन, हिरेश सिन्हा, ओमप्रकाश साहू, धनेश्वर निर्मलकर, जितेंद्र चन्द्राकर, कुलेश्वर सिन्हा, तुकेश साहू, खिलेन्द्र साहू, नीरज, भूखन सेन, प्रिंस चन्द्राकर, गुलशन साहू, डेविड देवांगन आयोजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन महोत्सव के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।