एसपी सूरज सिंह परिहार का माना स्थित 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तबादला, भावना पाण्डेय होंगी धमतरी की नई एसपी

धमतरी। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार (भापुसे-2015) का तबादला सेनानी, 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना (रायपुर) के पद पर किया गया है। वहीं श्रीमती भावना पाण्डेय (भापुसे), जो अब तक पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विशेष शाखा) के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें धमतरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के तहत किया गया है।
अपने कार्यकाल के दौरान एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशे के विरुद्ध अभियान, सड़क सुरक्षा तथा सामुदायिक पुलिसिंग जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया। कई महत्वपूर्ण मामलों के सफल खुलासे और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों के लिए उनका कार्यकाल चर्चा में रहा।
वहीं नई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पाण्डेय के पास पुलिस मुख्यालय के विशेष शाखा में कार्य करने का अनुभव है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में नए प्रयास किए जाएंगे।

