Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने दिल्ली में की नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट, दी बधाई

श्री नबीन का दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं दूरदर्शी नेतृत्व में पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी - रामू रोहरा


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के सहज, सरल एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात आज उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर धमतरी नगर निगम के महापौर माननीय श्री रामू रोहरा ने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। महापौर श्री रोहरा ने कहा कि नितिन नबीन का दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण एवं दूरदर्शी नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत, संगठित एवं जनहितकारी दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!