Uncategorized

नगर पंचायत पलारी चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विधायक लेख राम साहू ने युवाओं में भरा जोश

नगर पंचायत पलारी चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यानेश साहू एवं पार्षद के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए प्रचार प्रसार किया गया एवं आम जनता को कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए प्रचार प्रसार किया गया
लेखराम साहू ने सैकड़ो कार्यकर्ता एवं आम जनता के बीच कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में सबसे ज्यादा पीड़ित है और धोखेबाज का शिकार है तो वह है छत्तीसगढ़ के युवा बीजेपी के सरकार ने युवाओं को नशा में डुबोकर पूरी तरह उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं मैं नगर पंचायत पलारी के युवाओं से अपील करता हूं कि ऐसी सरकार जिन्होंने स्कूल की जगह दारू की दुकान खोली है एवं पढ़ाई लिखाई के जगह में भविष्य को बर्बाद करने वाली योजनाओं को लाई है इस योजना से छत्तीसगढ़ के युवा मानसिक एवं आर्थिक रूप से अपाहिज हो रहे हैँ ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष पद के कांग्रेसी प्रत्याशी यानेश साहू और पार्षद के कांग्रेसी प्रत्याशी को भारी मतों से जीताने के लिए आप सब सहयोग करें अपना बहुमूल्य वोट दें.
ओंकार साहू विधायक धमतरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ देती है अभी पेट्रोल डीजल एवं खाद्य पदार्थों की महंगाई आसमान छू रही है ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है एवं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजय बनाना है ताकि आने वाले समय में अच्छा से अच्छा कार्य कर नगर पंचायत की सुंदरता एवं स्वच्छता बनी रहे जो सरकार आम जनता की भला नहीं चाह कर महंगाई बढ़ा रही है आम जनता बहुत ज्यादा परेशान हैं लोगों में कांग्रेस पार्टी की पूर्व सरकार के कार्य को आज भी याद किया जा रहा है डबल इंजन की सरकार लोगों को मात्तृ वंदन में 1000 देकर बिजली बिल 3000 ले रही है ऐसी सरकार और ऐसी पार्टी के प्रत्याशी को वोट न देकर जो आम जनता की सेवा कर सके ऐसे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताए. भैया लाल सिन्हा पूर्व विधायक बालोद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस जो बोलता है वह करके दिखाती है इसलिए बढ़ बोला पार्टी एवं जनता के आय पर कटौती करने वाले झूठे पार्टी के ऊपर विश्वास ना करें कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को जीते ताकि जनता के हित में कार्य हो सके.नगर पंचायत चुनाव पलारी में चुनाव प्रचार के दौरान लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ओंकार साहू विधायक धमतरी भैया लाल सिन्हा पूर्व विधायक बालोद मनोज साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंदेश हिरवानी जिला अध्यक्ष किशोर साहू ब्लॉक अध्यक्ष तमेश साहू पूर्व अध्यक्ष कविता साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष टोमन साहू विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यानेश साहू एवं पार्षद प्रत्याशी तीरथ साहू वार्ड क्रमांक 4 बसंत साहू टेकराम साहू दयालु राम साहू पलेश्वर साहू पूर्व सरपंच एवं नगर पंचायत पलारी के आम जनता एवं कांग्रेसी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!