Uncategorized
सोशल क्लब आफ धमतरी का एक और सराहनीय पहल

धमतरी। निशक्त जनों के उद्धार हेतु चेन्नई में कार्यरत सामाजिक संस्था मुक्ति को सोशल क्लब आफ धमतरी द्वारा पांच हजार रुपए की आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। हांलांकि यह सहयोग बड़ा नहीं है किन्तु इस छोटी सी राशि की बदौलत एक निशक्त जन को एक कृत्रिम अंग मिला जिससे वह चलने में सक्षम हो सका।

