Uncategorized

भखारा के नवनियुक्त तीनों एल्डरमेन ने विधायक अजय चन्द्राकर, अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकत्र्ता से की सौजन्य भेंट

नगरहित में कार्य करने का लिया संकल्प


भखारा। नगर पंचायत भखारा-भठेली के नवनियुक्त एल्डरमैन संतोष साहू, किशोर गौर एवं दीनू निर्मलकर ने विधायक अजय चंद्राकर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान तीनों एल्डरमैन ने नगरहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा एवं विकास कार्यों को पूरी निष्ठा से करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नव नियुक्त एल्डरमैन से जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही नगर के विकास एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकत्र्ता कँवर लाल जैन, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर बिट्टू,गौतम जैन,रामकृष्ण नेताम, अभिषेक शिंदे, राजू सेन, युगेश धीवर, चक्र सुदर्शन चंदेल, संतोष साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!