Uncategorized

कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी और लौहपुरुष सरदार पटेल को किया याद


धमतरी। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि को बलिदान दिवस व स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को अखण्डता दिवस के रूप में मनाकर उन्हें याद किया गया व श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए. इस अवसर पर प्रात: 11 बजे समस्त कांग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकत्र्तागण द्वारा इंदिरा गांधी चौक (अर्जुनी चौक) में दोनों दिवंगत नेताओं के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धाजंली दी गयी. तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने राष्ट्रहित में दिए गए इनके बलिदान और योगदान को याद करते हुए कहा की भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने 31 अक्टूबर 1984 को देश की एकता एवं अखण्डता के लिये अपना महान बलिदान दिया। इतिहास में शायद ही, अकेला ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो देश के भाग्य से इतना अधिक जुडा रहा हो। वह भारत के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास की प्रतीक थी, उनके व्यक्तित्व का लोहा पूरा विश्व मानता था। इस दौरान विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रकाश जैन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, राकेश मौर्या, प्रमोद कुंजाम, आशुतोष खरे, देवेन्द्र देवांगन, विजेंद्र रामटेके, सबीना खान, वातंजलि गोस्वामी, अविनाश मरोठे, राजेश पवार, सूरज पासवान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!