भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा, यह केवल धार्मिक प्रतीक नहीं बल्कि प्रकृति और मानवता के बीच संतुलन का प्रतीक है : रंजना साहू
ग्राम डांगीमाचा स्थित आशा गौ सेवा केन्द्र गौशाला में गोपाष्टमी पर्व का हुआ भव्य आयोजन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हुई शामिल, गौमाता की पूजा-अर्चना कर लिए आशीर्वाद लिया

धमतरी। ग्राम डांगीमाचा स्थित आशा गौ सेवा केन्द्र गौशाला में गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू उपस्थित रहीं। श्रीमती रंजना साहू ने गौशाला पहुंचकर गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ आरती में भाग लिया। श्रीमती साहू ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, यह केवल धार्मिक प्रतीक नहीं बल्कि प्रकृति और मानवता के बीच संतुलन की प्रतीक है, गौसेवा से आत्मिक शांति, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण तीनों का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गौसंरक्षण और ग्रामीण विकास को समर्पित है। श्रीमती साहू ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे भी गौसेवा और स्वच्छता अभियान से जुड़ें, ताकि आने वाली पीढिय़ों को संस्कार और संवेदना से जोडऩे वाला समाज निर्मित हो सके। श्रीमती रंजना साहू ने गौशाला संचालिका श्रीमती गोदावरी साहू को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, रांवा मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भेष कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।