Uncategorized

थैला, कैरी बैग और पेपर प्रिंटिंग प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग, लाखों की मशीन व मटेरियल खाक

भखारा क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में बीती रात्रि हुई भीषण आगजनी


धमतरी। बीती रात्रि भखारा क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में भीषण आगजनी की घटना हुई। जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण सांई परिवार प्रतिष्ठान में आग लग गई। जिसने देखते ही देखते पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया, मौके पर पहुँची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि ग्राम कोलियारी निवासी डोमार साहू थैला प्रिंटिंग, कैरी बैग और पेपर प्रिंटिंग का काम करता है, जिसके लिए उसके घर पर थैला प्रिंटिंग मशीन, कैरी बैग बनाने की मशीन और पेपर प्रिंटिंग मशीन लगी थी, वही बीती रात शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, इस आगजनी में 40 लाख की 2 थैला प्रिंटिंग मशीन, 50 लाख की कैरी बैग बनाने की मशीन, 10 लाख का पेपर प्रिंटिंग मशीन और 7 लाख का डब्ल्यू पंचिंग मशीन 7 लाख आग की चपेट में आ गई, इसके साथ ही आग में कच्चा-पक्का मटेरियल समेत घर का सामान भी जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार भारी नुकसान आगजनी से हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!