Uncategorized

जल संकट के स्थायी समाधान हेतु बजट स्वीकृति पर विधायक अजय चंद्राकर का नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन व टीम ने जताया आभार


भखारा। भखारा नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से चले आ रहे जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए विधायक अजय चंद्राकर के भगीरथ प्रयासों से 16 करोड़ रुपये से भी अधिक लागत की महत्वपूर्ण जलापूर्ति परियोजना को राज्य शासन के बजट में शामिल किया गया है।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर भखारा-भठेली नगर पंचायत की समस्त जनता की ओर से विधायक अजय चंद्राकर के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन के नेतृत्व में नगर पंचायत की पूरी टीम ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य शासन के पूरे मंत्रिमंडल एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने अपने संदेश में कहा कि विधायक श्री अजय चंद्राकर जी की दूरदृष्टि, सतत प्रयास और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह बहुप्रतीक्षित योजना अब साकार रूप ले रही है। उन्होंने बताया कि 16 करोड़ से अधिक की इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा और प्रत्येक घर तक सुचारु एवं सुरक्षित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष शपथ ग्रहण के बाद से ही इस विषय पर माननीय विधायक जी का ध्यान आकर्षण करते हुए संबंधितों से पत्राचार भी किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!