धमतरी के शिव भक्तों ने किया विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ महादेव के दर्शन
7 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु

धमतरी। धमतरी शहर के युवक सावन मास में महादेव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ और चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने उत्तराखंड पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि कुछ ही दूरी पर रुद्रप्रयाग जिले के चोपता से 7 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई करने पर विश्व का सबसे ऊंचा शिव मंदिर तुंगनाथ महादेव स्थित हैं। जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 3680 मीटर (12,073 फीट) हैं। जानकारी मिलने के तुरंत बाद युवकों ने तुंगनाथ महादेव का दर्शन करने का मन बना लिया और 7 किलोमीटर कठिन चढ़ाई करने के पश्चात तुंगनाथ स्वामी के दर्शन करने पहुचे। तुंगनाथ पहुचने वालो में आशुतोष खरे, सूरज पासवान, यशवंत पटेल, निखिल पंसारी, देवेश साहू, मानस हिरानी और अजय यादव शामिल थे। युवकों ने बताया कि राह बहुत कठिन थी लेकिन महादेव की श्रद्धा भक्ति के आगे सभी कठिनाइयां दूर हो जाती है। जैसे ही तुंगनाथ महादेव के दर्शन हुए सारी थकान दूर हो गयी। मन्दिर के आसपास का जो नजारा था वो किसी स्वर्ग से कम नही था।
