कठिन दुर्गंम पहाडिय़ों में यूथ हॉस्टल के सदस्यों ने किया अंगिरा ऋषि पर्वत में ट्रेकिंग

धमतरी। अंगिरा ऋषि ट्रैक 14 दिसंबर को सफलतापूर्वक हुआ। यह ट्रैक अपनी कठिनाई के लिए जाना जाता है, जिसे प्रतिभागियों ने जोश के साथ पूरा किया। ट्रैक में धमतरी सहित कुरूद, भिलाई, रायपुर सहित अन्य जगह से 70 लोग शामिल हुए। इस साहसिक यात्रा को महापौर रामू रोहरा ने सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैकिंग दल के लिए ग्राम रतावा स्थित प्राचीन अंगिरा ऋषि मंदिर को बेस कैंप बनाया गया था। यह ट्रैक केवल पदयात्रा नहीं थी, बल्कि टीम द्वारा प्रतिभागियों को जंगल की कठिन परिस्थितियों में कैसे रहना है, इसके गुर भी सिखाए और अभ्यास कराया गया, जो इसे एक पूर्ण साहसिक अनुभव बनाता है। इस ट्रैक की सबसे खास बात प्रतिभागियों का जोश रहा। जहाँ 3 साल की नन्हीं बालिका आद्या महावर ने अपनी ऊर्जा से सबका मन मोह लिया, वहीं 70 वर्ष की आयु के 6 बुजुर्गों ने भी इस कठिन दुर्गम रास्ते को सफलतापूर्वक पूरा कर युवाओं के लिए प्रेरणा पेश की। शाम तक पहाड़ी से उतरने के बाद बेस केम्प में केम्प फायर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने अपने अनुभव शेयर किये। प्रकृति के बीच बिताए इन पलों ने न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें जंगल में सुरक्षित रहने का ज्ञान दिया और क्षेत्र की धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत अंगिरा ऋषि की महत्ता को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में चेयरमैन हुकुम चंद जैन, सचिव सुबोध महावर और अध्यक्ष रमेश देव की मुख्य भूमिका रही। दल के रतावा पहुँचने पर ग्राम सरपंच श्रीदेव एवं कृष्ण कुमार मरकाम ने स्वागत किया। आयोजन में मुख्य रूप से चिकित्सक दल डॉ. भूपेंद्र साहू, डॉ. भूपेंद्र सोनी, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. कृति महावर, डॉ. शेषनारायण चंद्राकर, डॉ. प्रीति वर्मा, ट्रैकिंग में योगेश गुप्ता, धनंजय सोनकर, हेमंत डेकाटे, भरत पांडे, माधवी लता, शंकर दास, पीसी चौधरी, दीपक वर्मा, लिशन वर्मा, विधि द्विवेदी, ओमप्रकाश द्विवेदी, परविंदर सिंग खालसा, तोसनी साहू, धर्मेन्द्र साहू, किरण सोनवानी, सुधीर कुमार, कल्पना अवधिया, देवेन्द्र साहू, लिगेन्द्र वर्मा, कमलेश कोठारी, ज्योति प्रकाश निषाद, दीक्षा साहू, गीता सिन्हा, संजय साहू, सुलेखा साहू, महेश पारख, हरदेव सिंह गिल, सुबोध देवांगन, ऋषिकांत तिवारी, हेमलाल देवांगन, दीपमाला साहू, नवीन साहू, डॉ. शक्ति वर्मा, एकता सिंग, गोपाल ताम्रकार, पलक ताम्रकार, लावन्या ताम्रकार, दीपक देवांगन, लक्की वालेचा, राजेन्द्र आनंद, नरेन्द्र गोलछा, राजकुमार वरदियानी, तेजप्रकाश रिगरी, दिनेश चंद्राकर, आकाश अंदानी, रवि कृष्णानी, भीषम सिन्हा, सुनील गुरनानी, नरेश माखिजा, रमेश पोपटानी, गौतम झा, शैल गोस्वामी, संदाली गोस्वामी, जय गिरी, मोहन सुखरामानी, दुर्गेश द्विवेदी, खिलेन्द्र चंद्राकर, दक्षिणेन्द्र गिरी, दौलत ज्ञानचंदानी, अखिलेश खंडेलवाल आदि शामिल हुए।