Uncategorized

अध्यक्ष ज्योति जैन ने स्थानीय उत्पादों की खरीदी कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को दिया बल


भखारा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन ने भखारा बाजार से दीये, मिट्टी की सामग्री खरीदी कर वोकल फॉर लोकल अभियान को सशक्त संदेश दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देते हुए नगर और आसपास के क्षेत्र के कुम्हार भाई -बहनों से मिट्टी के दीए एवं अन्य सामान खरीदे एवं उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने, प्रोत्साहित कर उनके चेहरे पर प्रसन्नता बढ़ाने का कार्य किया। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि हमारे स्थानीय कारीगरों, विशेषकर मिट्टी के दीए बनाने वाले कुम्हार परिवारों को प्रोत्साहित करना हर नागरिक का दायित्व है। स्थानीय वस्तुओं की खरीदी से न केवल रोजगार सृजन होता है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार होता है। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे दीपावली एवं अन्य सभी पर्वों पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!