Uncategorized

जगदीश मंदिर में अन्नकूट खिचड़ी प्रसादी का वितरण 22 को

102 वर्षों से चली आ रही परंपरा का होगा निर्वहन

मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुविधाओं को किया जा रहा है विस्तारित

धमतरी। 102 वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए माँ लक्ष्मी पूजन के बाद अन्नकूट खिचड़ी प्रसादी का वितरण 22 अक्टूबर बुधवार को महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर में की जाएगी। दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा की विशेष पूजा अर्चना पं.बालकृष्ण महाराज एवं पं. गौरव शर्मा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न करने के पश्चात महाभोग समर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण हेतु आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस वर्ष एहतियात के तौर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं टिफिन व्यवस्था शुरू रहेगी। जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण भाई गांधी ने बताया कि सनातन परंपरा में गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट प्रसादी का वितरण एक धार्मिक आस्था और श्रद्धा की मान्यता के साथ है। इसे ही आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अनेक प्रकार की सेवाओं को शहर की जनता के लिए समर्पित करने हेतु व्यवस्था का विस्तार किया है। अन्नकूट कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए समितियों का गठन किया गया है जिसमें प्रसादी तैयार करने हेतु ट्रस्टी समिति संयोजक गोपाल प्रसाद शर्मा, बिहारी लाल अग्रवाल, लक्खू भाई भानूशाली, विनोद अग्रवाल, रमेश भाई लाठ, दयाराम अग्रवाल, विपीन भाई पटेल, प्रसादी का समान व्यवस्था समिति संयोजक अजय अग्रवाल सीए, श्याम अग्रवाल पीबीएस, मोहन अग्रवाल प्रकाश गाँधी, प्रसाद वितरण समिति संयोजक लक्ष्मीचंद बाहेती, श्यामसुंदर अग्रवाल, डॉ. हीरा महावर, हर्षद मेहता, बालकृष्ण शर्मा, मदनमोहन खंडेलवाल, किरण कुमार गाँधी अध्यक्ष जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट, रविकांत अग्रवाल, ट्रस्टी एवं कार्यकर्ता प्रसादी व्यवस्था समिति संयोजक अनिल मित्तल, भरत सोनी, सत्यनारायण राठी, विनोद अग्रवाल, रविकांत अग्रवाल, कार्यकर्तागण एवं भक्तगण प्रसादी वितरण में संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, प्रमोद अग्रवाल, प्रीतेश गांधी, विवेक पटेल, पंकज महावर, राहुल महावर, निर्भय महावर, अजीत राजा खंडेलवाल, प्रभाष अग्रवाल, राजेश शर्मा, दिलीप गांधी, जयेश मेहता, अनुराग महावर, कीर्ती शाह, मयुर राठौर, सिद्धार्थ लाठ, शुभम बाहेती, राजेंद्र शर्मा पूर्व सभापति, जतीन सोनी, प्रियंक प्रकाश गांधी, महेन्द्र पंडित, हर्ष अग्रवाल, गौरव मित्तल, गौरव शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल, विवेक गोयल, जितेन्द्र शर्मा, भरत भानुशाली, प्रियेश अग्रवाल, कल्पेश मेहता, राकेश अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, संदेश राठी, मंथन भानूशाली, हर्षीत गांधी, विजीत लाठ, प्रणय महावर, दिनेश राजा रोहरा, रवि पंजवानी, धर्मेन्द्र गांधी, गोवर्धन सोनी, निशित पटेल, अंकित अग्रवाल, तरुण अंबानी, अंशुल महावर, प्रजय महावर, रवि शर्मा, सूरज शर्मा, अनंत शाह, सुबोध ठाकुर, कुलेश सोनी पार्षद, पिंटू यादव पार्षद, प्रियंक विनोद गांधी, गोलू ठाकुर, अभिषेक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल रहेंगे। उक्त जानकारी प्रकाश गांधी सचिव जगदीश मंदिर ट्रस्ट धमतरी ने दी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!