Uncategorized

ज्ञान अमृत स्कूल में गोवर्धन पूजा कर निकाली गई गौरा-गौरी की बारात


धमतरी। ज्ञान अमृत इंग्लिश हाईस्कूल धमतरी में दीपावली के उपलक्ष्य में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर दीप सजाओ, रंगोली, क्राप्ट और मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओ द्वारा दीवाली के अवसर पर सुआ गीत पर आधारित नृत्य का प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया एवं दीपावली त्यौहार पर आयोजित राउत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी की बारात निकालकर बाजे-गाजे के साथ नृत्य करते हुए विद्यालय परिसर में गमन किया और तालाब में विसर्जन किया गया। प्राचार्य विनोद पाण्डेय ने कहा कि दीपावली हिन्दूओ का प्रमुख त्यौहार है यह त्यौहार हम सबके के लिए खुशी, समृध्दि और सुख-शांति का प्रतीक है। दीपावली में लक्ष्मी पूजन कार्तिक आमावस्या तिथि को मनाई जाती है। कार्यक्रम के अंत में परिणाम की घोषणा किया गया जिसमें दीप सजाओ में प्रथम विकास पेंदरिया, आदित्य कौशिक, द्वितीय इन्द्रजीत कुमावत, उज्जवल कौशिक, तृतीय दानेश्वर कुम्भकार, मोईन रिजवी, रंगोली में प्रथम निष्ठा ढीमर एण्ड ग्रुप, मीनाक्षी ढीमर एण्ड ग्रुप बी, द्वितीय रोहनी सोनी एण्ड गु्रप, पूर्वा नाम एण्ड ग्रुप बी, कार्ड बनाओ में प्रथम ललेश साहू, द्वितीय जयंत पटेल, तृतीय पूरब मरोठे, मेंहदी में प्रथम कासमिन खातुन, द्वितीय नूतन देवांगन, तृतीय अंशु कस्तुरिया, गौरा-गौरी बनाओ में प्रथम रणवीर कुम्भकार, द्वितीय हर्श प्रजापति एवं भूमिका पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भुनेश्वरी देवांगन, ममता तिवारी, कल्पना माने, मनीशा अंकमवार, ज्योति सोनी, हेमलता देवांगन, गायत्री दुबे, रूमानी कुरेशी, नेहा सिन्हा, गायत्री देवांगन, प्रिया शर्मा, अल्फिया शेख, अनोशी शेख, पालय नामदेव, नीलम साहू, दीपिका पटेल, मोनिका बांधे, ज्ञानेश्वर धीवर, जगदीश सोनी, आदित्य दुबे, शैलेन्द्र साहू, राजेन्द्र साहू, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन शीतल सोनी ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!