Uncategorized

राधा कृष्ण कोचिंग में हर घर तिरंगा अभियान, बच्चों को हाथों में लहराया राष्ट्रध्वज

तिरंगे से प्रखर राष्ट्रवाद की ऊर्जा उत्पन्न होती है, इस ऊर्जा से व्यक्तित्व और राष्टनिर्माण होता है- पँ राजेश शर्मा

धमतरी। आजादी के 76 वे वर्षगांठ पर आज पूरा देश अमृतकाल का उत्सव मना रहा है, हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से अपील की है कि वो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाए, मोदी जी की अपील के बाद धमतरी के राधा कृष्ण कोचिंग में भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए उत्साह देखा गया, कोचिंग में पढऩे वाले बच्चों को कोचिंग के संचालक पँ राजेश शर्मा ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा वितरित किया, बच्चो के साथ संवाद करते हुए पँ राजेश शर्मा ने राष्ट्र ध्वज को देश का गर्व बताया और समझाया कि तिरंगा सिर्फ झंडा नही बल्कि प्रखर राष्ट्रवाद का प्रतीक है।

राजेश शर्मा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवाद अंतरिक्ष यान के लिक्विड फ्यूल की तरह है, जिसमे इतनी शक्ति और ऊर्जा होती है कि वो एक भारी यान को धरती से अंतरिक्ष और अंतरिक्ष से दूसरे ग्रह तक ले जाने की क्षमता रखती है वैसे ही, राष्ट्रवाद हमारे अंदर उस ऊर्जा को पैदा करती जिससे हम, विश्व स्तर के डॉक्टर, प्रोफेसर, इंजीनियर, खिलाड़ी या किसान बन सकते है, और हमारा राष्ट्रध्वज उस ऊर्जा का प्रतीक है। पँ राजेश शर्मा ने बताया कि शहर के सभी 40 वार्डो में तिरंगे का वितरण किया जाएगा, जो हर घर पहुचेगा और इज़के साथ ही हर घर मे प्रखर राष्ट्रवाद की ऊर्जा भी पहुँचेगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!