Uncategorized

सहकारिता प्रकोष्ठ कार्यसमिति गठन पश्चात बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं सहकारिता गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला धमतरी की कार्यसमिति गठन पश्चात महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में सम्पन्न हुई। बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्यों, सहकारी समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों, सहकारिता गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रवीण दुबे ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता और सामूहिक विकास का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
रायपुर संभाग संयोजक नेतराम निषाद ने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच मजबूत कड़ी का कार्य करता है। उन्होंने कार्यसमिति सदस्यों से गांव स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और सहकारिता से जुड़े लोगों के साथ सतत संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र किसानों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और भाजपा इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि सहकारिता की भावना समाज में सामूहिक विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने एवं सहकारिता योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि भाजपा संगठन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर कार्य करता है। उन्होंने सहकारिता प्रकोष्ठ को संगठन की महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित , भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू एवं सहकारी भारती प्रदेश मंत्री दयाराम साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकजुटता एवं सक्रियता पर बल दिया।बैठक में संयोजक रूपचंद साहू , सहसंयोजक अमर पटेल , तरुण साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!