जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भोयना में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान

ग्राम पंचायत भोयना में विकसित कृषि संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति एवं कृषि स्थाई समिति के सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रही । ग्राम के सरपंच श्रीमती पारथी ध्रुव,उपसरपंच अशोक देवांगन,पंच श्रीमती सुलोचना देवांगन,श्रीमती गीता मरकाम, किसान मित्र रामकन्हैया साहू (भोयना), गणपत मंडावी (बरारी) ग्रामीण जन कृषक सहित लगभग 55 की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में कृषि विभाग से तिग्गा सर सहायक संचालक रायपुर, श्रीमती उमा श्रीमाली मैडम, प्रहलाद नागवंशी कृषि विकास अधिकारी अछोटा, रवेन्द कश्यप सहायक संचालक मिट्टी परीक्षण धमतरी, एच.आर.ध्रुव सर वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी , गुनिका साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भोयना उपस्थित रहे.
उद्यानिकी विभाग से राहुल साहू सर मछली पालन विभाग से प्रियंका ध्रुव मैडम,कृषि विज्ञानं केंद्र से श्रीमती दीपिका चन्द्रवंशी मैडम, सुश्री मनीषा खापर्डे मैडम,सहकारिता विभाग से सोमेन्द्र साहू, वीरेंद्र सिन्हा समिति प्रबंधक अछोटा, ए.आई.सी.फसल बीमा से धर्मेंद्र साहू , सभी अधिकारी ने अपनी विभाग की योजनाओ की जानकारी प्रदान की*जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भोयना में आयोजित हुआ.कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरी खाद के उपयोग, उन्नत एवं पुष्ट बीजों के चयन, बीजोपचार की विधि, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा 17 प्रतिशत नमक घोल विधि द्वारा बीज उपचारित करके दिखाया गया, साथ ही समसामयिक कृषि सलाह एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने की अपील की। किसानों ने भी कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरी खाद के उपयोग, उन्नत एवं पुष्ट बीजों के चयन, बीजोपचार की विधि, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा 17 प्रतिशत नमक घोल विधि द्वारा बीज उपचारित करके दिखाया गया, साथ ही समसामयिक कृषि सलाह एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन एवं आय बढ़ाने की अपील की। किसानों ने भी कृषि विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

