सुशासन शिविर के पूर्व योग शिविर का सभी वर्ग के लोगो ने लिया लाभ
प्रशिक्षक डॉ दिनेश नाग ने योग की कला सिखाने के साथ ही फायदे की दी जानकारी
कोष्टापारा नंदी चौक सामुदायिक भवन में योग शिविर का हुआ आयोजन

धमतरी। आज नंदी चौक सामुदायिक भवन में जालमपुर, महंतघासीदास, कोष्टापारा वार्ड के नागरिकों हेतु सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वार्डवासी अपनी मांगो,शिकायतों को शासन प्रशासन के समक्ष रखें। उक्त शिविर के पूर्व नंदी चौक सामुदायिक भवन में निशुल्क योगा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमे योग प्रशिक्षक डॉ दिनेश नाग व अन्य प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को योगा प्रशिक्षण दिया गया। बता दे कि योगा शिविर प्रात: 7.30 बजे से प्रात: 8.30 बजे तक आयोजित किया गया। जिसका वार्डवासियों ने लाभ उठाया। आज योग शिविर के दौरान प्रशिक्षक डा. दिनेश नाग ने योग की कला सिखाने के साथ ही योग के फायदे बताये। विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए किस योग से कौन सी बीमारी में लाभ मिलता है इससे अवगत कराया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व राज्यपाल का धमतरी आगमन हुआ था इस दौरान उनके द्वारा योग को अपने जीवन मे उतारने का संदेश देते हुए योगा को बढ़ावा दिया गया था. वंही 21 जून को हर वर्ष विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाता है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा को योग को अपनी दिनचर्या मे शामिल करने की अपील कर चुके है. ऐसे मे योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा उक्त पहल किया गया है. इस संबध मे निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि आज के भागदौड़ भरी जिंदगी मे योग मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. योग से हम निरोग रह सकते हैँ.निगम आयुक्त ने बताया कि आमजनता की बेहतर सेहत के उद्देश्य से धमतरी नगरीय क्षेत्र मे लगने वाले सभी सुशासन शिविर मे योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। जालमपुर वार्ड संजय देवांगन, कोष्टापारा वार्ड पार्षद संतोष सोनकर, पूर्व पार्षद शिवनारायण छांटा, चन्द्रकला पटेल, पूनमचंद निर्मलकर, सहित बड़ी संख्या में बच्चे, महिला व पुरुष ने शिविर का लाभ उठाया।

