Uncategorized

शहीद सिपाही मनीष कुमार नेताम स्मारक का भव्य अनावरण

महापौर रामू रोहरा हुए शामिल, शहीद परिवार का किया सम्मान


धमतरी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला धमतरी के तत्वावधान में ग्राम खरेगा (खेल मैदान) में छत्तीसगढ़ महतारी के वीर सपूत, अमर शहीद सिपाही मनीष कुमार नेताम की स्मृति में निर्मित स्मारक का भव्य एवं गरिमामय अनावरण समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान शहीद सिपाही मनीष कुमार नेताम के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद के बलिदान को नमन किया। स्मारक अनावरण पश्चात महापौर रामू रोहरा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि शहीद सिपाही मनीष कुमार नेताम केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारत माता की आन, बान और शान के अमर प्रतीक हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और अखंडता की नींव है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति केवल अतीत नहीं होती, बल्कि वह वर्तमान और भविष्य की पीढिय़ों के लिए राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रेरणा होती है। देश और समाज सदैव शहीद परिवारों का ऋणी रहेगा और उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!