Uncategorized

भाजपा का जनाधार गिरा इसलिए केंद्रीय मंत्री दौरा कर जनता को भ्रमित कर रहे- विपिन साहू

धमतरी. दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू का कहना है कि बीते पौने पांच सालों में जबसे प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार गठित हुई हैं, राज्य के हर वर्ग की चहुमुखी विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही हैं। अब जब प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तो लगातार कभी मोदी जी कभी उनके केंद्रीय मंत्रियों के दौरे हो रहे। लगातार झूठ और निराधार बाते कर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा हैं। बीते पौने पांच सालों में कभी छत्तीसगढ़ तरफ़ नजऱ तो रखी नहीं और अब कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर तथ्यहीन आरोप लगाकर आगामी चुनाव में लाभ अर्जित करने की अनैतिक दिशा में पूरा भाजपा का तन्त्र लगा हुआ हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पर झूठें आरोप लगाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा हैं। मोदी की झूठी बातों की लंबी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए उनके केंद्रीय मंत्रियों ने उस श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। देश यह जानना चाहता हैं आखिर अदानी से दिल्ली में बैठी मोदी सरकार की ऐसी क्या घनिष्ट मित्रता हैं जो उन्हें इतने कम समय में पूरी एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाने में मदद् किया। रेलवे से लेकर विमानतल के सारे ठेके अदानी ग्रुप को क्यों और किस आधार बिंदु पर दिया गया। प्रदेश में धान खरीदी के मामले में भी मोदी जी ने जगदलपुर की सभा के दौरान भ्रमित बातें की। उन्होंने धान खरीदी का श्रेय खुद को दिया बल्कि हकीकत से पूरी प्रदेश की जनता रुबरु हैं कि प्रदेश के किसानों की मेहनत उनके उपज का सही दाम राज्य सरकार दे रही हैं। प्रदेश में भाजपा के घटते जनाधार को मोदी पचा नहीं पा रहे हैं, यहीं वजह हैं की प्रदेश नेतृत्व जनता के बीच जाने को छोड़ केंद्रीय एजेंसियों जैसे ईडी, आईटी, सीबीआई का सहारा ले रही हैं। आगामी चुनाव तक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार ऐसे ही असार्थक बातें द्वेष प्रचार हेतु एक विष की तरह फैलाई जायेंगी परंतु प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता इसका मुँह तोड़ जवाब अपना बहुमुल्य वोट कांग्रेस पार्टी को देकर जवाब देगी और पुन: प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार गठित होगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!