Uncategorized

मेकाहारा हॉस्पिटल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों व परिजनों के लिए होरा परिवार द्वारा की गई भोजन व्यवस्था


धमतरी। सामाजिक सेवा एवं जरुरतमंदो की सहायता के लिए कार्यरत सिख समाज के दसमेश सेवा समिति रायपुर द्वारा रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में उपचार हेतु आये मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए प्रत्येक रविवार को लंगर एवं भोजन की व्यवस्था किया जाता हैं, इसी कड़ी में होरा परिवार के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया एवं उपचार हेतु आये जरुरतमंदो को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया, इस अवसर पर दशमेश सेवा समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं होरा परिवार के कमलजीत सिंह होरा, हरमीत सिंह होरा, गुरमीत सिंग होरा, सोनू होरा एवं बॉबी होरा सहित परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!