Uncategorized

भक्ति से प्राप्त शक्ति का नाम ही है शाश्वत शिव -:पं. हरिशरण वैष्णव

व्यासपीठ से आशीर्वाद लेकर शिव पुराण कथा वाचक का जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

धर्म के नगरी की विशिष्ट पहचान है हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं मान्यताएं-: राजेंद्र शर्मा

धमतरी। वर्तमान समय में सभी सामाजिक विकृतियों तथा सारी समस्याओं का समाधान ईश्वर की भक्ति में समाहित है और यही भक्ति हमें शक्ति प्रदान करती है भक्ति और शक्ति का समागम कलयुग में शाश्वत एवं साक्षात भगवान शिव है जिसकी पूजा अर्चना में ही विश्व का कल्याण समाहित है उक्त बातें इतवारी बाजार स्थित बुढेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सावन माह के पवित्र अवसर पर आयोजित शिव महापुराण कथा में व्यास पीठ से पंडित हरि शरण वैष्णव महाराज ने कही। शिव कथा के इस पुण्य अवसर पर पंडित हरि शरण वैष्णव महाराज का सम्मान तथा स्वागत नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा तथा पार्षदद्वय पिन्टू यादव ,कुलेश सोनी द्वारा करते हुए व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि धर्म की नगरी धमतरी में वर्ष के प्रत्येक समय-समय पर होने वाले धार्मिक उत्सव यहां की सांस्कृतिक परंपराएं एवं मान्यता अन्य क्षेत्र से अलग पहचान निर्मित कर दी है और यही कारण है कि शहर की आपसी प्रेम भाईचारा का एक प्रमुख आधार हमारे धार्मिक आयोजन है। उक्त अवसर पर कृष्ण कुमार गुप्ता, गोपाल वाधवानी, पिंटू यादव कुलेश सोनी, दुष्यंत ,चुनेश्वर ,गंगू ,राजेश नामदेव, शिवा ,बंसी ,देव भूटान ,मुकेश सुखवानी ,संतोष सोनी ,उमेश यादव, धूमिराम वर्मा महेश सोनी,उषा पटेल, पदमन नायक, सुनील साहू सुदेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!