Uncategorized

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार है जनहितैषी – राजु चन्द्राकर

धमतरी जनपद उपाध्यक्ष ने कहा किसानो को दो साल का बकाया बोनस, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, 18 लाख पीएम आवास, रामलला दर्शन जैसे लिये गए ऐतिहासिक फैसले

धमतरी। धमतरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता राजु चन्द्राकर ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार को जनहितैषी सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटी को पूरा करेंगी। इसकी शुरुवात प्रथम केबिनेट की बैठक के साथ हो चुकी है। 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी गई है। इससे गरीबो के स्वयं का आवास का सपना जो कि भूपेश सरकार में पूरा नहीं हो पा रहा था अब पूरा होगा। वहीं किसानों को बकाया दो साल का बोनस प्रदान किया गया। इससे किसानो को आर्थिक लाभ हुआ। भाजपा के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। अवैध शराब, गांजा, नशेली गोलियों की बिक्री पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जुआ, सट्टा जैसे अनैतिक कार्यो पर रोक लगाए जा रहे है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। मंडी टैक्स को घटाकर 2 प्रतिशत करने का निर्णय लेकर किसानों व राईस मिलरों को राहत प्रदान की गई है। महतारी वंदन योजना प्रदेश के मातृ शक्तियों को आर्थिक सक्षम बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगें. 33 हजार शिक्षक व व्याख्याताओं के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रामलला के दर्शन योजना से प्रदेशवासी अपने आराध्य श्रीराम का उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर पा रहे है। ऐसे अनेक फैसले विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही केन्द्र व राज्य सरकार बेहतर समन्वय से कार्य कर रही है। केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को 2485 करोड़ो की किश्त जारी की है। राईस मिलरों व किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल पूल में छत्तीसगढ़ से 15 लाख मीट्रिक टन उसना चावल लेने की अनुमति दी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की गई। अब धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल की दर से हुई। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गो के विकास व प्रदेश की खुशहाली के लिए अरबो रुपयें का प्रावधान किया गया है। ऐसे अनेक फैसले डबल इंजन की सरकार ले रही है जिससे जनता प्रसन्न है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!