जनसेवा के संकल्प के साथ सांसद रुपकुमारी चौधरी का भाजपा गंगरेल मंडल के डूबान क्षेत्र में हुआ दौरा

भाजपा गंगरेल मंडल के डूबान क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी के आगमन के अवसर पर जनसभा, चौपाल एवं कार्यकर्ताओं से भेंट–मुलाकात कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में संपन्न हुआ.चिखली के आश्रित ग्राम माटेगहन में जनसभा वी बी जी राम जी के विषय में चौपाल कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की,तिर्रा के आश्रित ग्राम कोलियारी में सांसद का जनसभा एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की गई,वरिष्ठ कार्यकर्ता बारगरी सहकारी समिति के अध्यक्ष मो.अहमद अली के पिता के देहावसान पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।ग्राम काड़ेगांव बी में सरपंच जितेंद्र सिन्हा के निवास पर कार्यकर्ताओं से भोजन सह भेंट मुलाकात कार्यक्रम,मोगरागहन के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में वहां के स्टाफ एवं मितानिन एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर वहां की समस्याओं से अवगत हुए,अरौद डूब के आश्रित ग्राम बरबांधा में जनसभा एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम संपन्न हुए।ग्राम अछोटा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के निवास स्थान में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कार्यक्रम हुआ.इस अवसर पर उन्होंने मंडल के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की।सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू भाजपा जिला मंत्री श्रीहेमंत चंद्राकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिग्विजय सिंह कृदत्त पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन जिला मीडिया प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री उमेश साहू जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन हेमंत साहू मंडल मंत्री रमेश निषाद वरिष्ठ भाजपा नेत्री पद्मिनी साहू मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती मीना साहू कार्यकारिणी सदस्य सुशांत राव कानपिल्लेवार मीडिया प्रभारी अजय गार्डिया जनपद सदस्य उर्वशी ध्रुव भटगांव सरपंच फागूराम साहू रुद्री सरपंच लक्ष्मी बया, सरपंच चिखली बालकृष्ण निषाद, तिर्रा सरपंच श्रीमती सविता रमेश निषाद,कोड़ेगांव बी सरपंच जितेंद्र सिन्हा अकलाडोंगरी सरपंच श्रीमती वेदबाई कुमेटी वरिष्ठ कार्यकर्ता कामता प्रसाद निषाद जोहर साहु,पवार सिंग सोरी ,शत्रुघ्न कुमेटी,दिलीप नाग,रामकृष्ण दुग्गा,बिरसिंग शोरी सहित अंचल के सभी ग्रामीण जन भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.